अजीतपुरा के क्वारेटाईन केन्द्र पर पहूंचे अधिकारियों ने की समीक्षा बैठक
भादरा-
ग्राम अजीतपुरा में मुंबई से आए 5 प्रवासी महिलाओं व 2 किशोरों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद बुधवार सांय समय ग्राम अजीतपुरा के क्वारेटाईन केन्द्र पर पहूंचे. भादरा उपखंड अधिकारी मुकेश बारेठ, तहसीलदार जीतूसिंह मीणा ने स्थिति की समीक्षा करते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम अजीतपुरा के क्षेत्र में कर्फ्यू लागू कर दिया है . वहीं पर तहसीलदार जीतू सिंह मीणा ने बताया कि मुंबई से आए हुए सातों कोरोना पॉजिटिव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के क्वारेटाईन में रखे हुए थे ग्रामीणों से उनका कोई संपर्क नहीं हुआ था जिसके चलते पूरी स्थिति की समीक्षा कर केवल विद्यालय क्षेत्र को ही जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित किया गया है ग्राम मुख्यालय पर उपखंड अधिकारी मुकेश बारेठ तहसीलदार जीतू सिंह मीणा पंचायत समिति विकास अधिकारी दिलीप सिंह, पुलिस उप अधीक्षक राजीव परिहार भिरानी थाना प्रभारी राजाराम लेघा वह अन्य कर्मचारी समीक्षा बैठक में सम्मिलित रहें.


Post a Comment