Header Ads

बालिका के साथ दुष्कर्म

भादरा - पुलिस थाना में क्षेत्र के एक ग्राम से 15 वर्षीय सोई हुई बालिका को उठाकर ले जाने व दुष्कर्म करने का मामला सोमवार को बालिका की माता की सूचना पर दर्ज किया गया हैं। प्राथमिकी के अनुसार  आरोपित चार युवको में से दो युवकअपने घर पर सो रही बालिका को मुह दबाकर उठाकर ले गए व आरोपित एक युवक ने बालिका के साथ दुष्कर्म  कर उसे वहीं छोड़ दिया। घरवालों को सुबह बालिका के नही मिलने पर भादरा पुलिस को सूचना देकर तलाश शुरू की गई। ग्राम रामगढ़ के कच्चे रास्ते पर बालिका सदमे की हालत में मिली। बालिका को घर लाकर पूछताछ की गई तो घर से उठाकर ले जाने व दुष्कर्म करने की घटना सामने आई। पीडि़ता बालिका की माता ने चार युवकों के विरूद्ध साजिश रचकर घटना कारित करने का मामला दर्ज कराया हैं। भादरा पुलिस ने भादसं 363, 366ए, 376डी, 3/4 पोक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस उपअधीक्षक राजीव परिहार करेंगे।

No comments

Powered by Blogger.