Header Ads

अजीतपुरा में मुम्बई से आए यात्रियों में पांच महिलाएं व दो किशोर मिले कोरोना पॉजिटिव

भादरा
क्षेत्र के ग्राम अजीतपुरा से पांच दिन पूर्व मुम्बई से आए सात जनों की कोरोना सैंपल की जांच में  कोरोना पॉजिटिव आ जाने के बाद ग्राम अजीतपुरा में गहमागहमी बनी हुई हैँ। मिली जानकारी के अनुसार मुम्बई से आई पंाच महिलाएं व दो किशोर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन पांच को गांव में पहूंचने पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्वॅारंटीन में भर्ती करवाकर जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। कोरोना पॉजिटिव महिलाओं व दो किशोरो के गांंव में किसी से सम्पर्क नही होने के चलते ग्रामीणों संतोष की सांस ली है। कोरोना पॉजिटिव रिर्पोट के बाद े प्रशासन सक्रीय हो गया हैं। चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग जिला चिकित्सा विभाग के निर्देशानुसार कार्यवाही करने के लिए सक्रीय हो गया हैं। सूचना मिलने पर भादरा उपखण्ड अधिकारी मुकेश बारेठ , तहसीलदार जीतुसिंह मीणा, पंचायत समिति विकास अधिकारी दलीप सिंह , प्रवर्तन निरीक्षक विनोद कुलहडिय़ा अपनी टीम के साथ ग्राम अजीतपुरा के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशासन की टीम मौके पर जाकर मौके की स्थिति से जिला प्रशासन को अवगत कराते हुए सीमित क्षेत्र अथवा प्रभावित क्षेत्र में कफ्र्यू लगाने की कार्यवाही करेगी। ग्राम अजीतपुरा में लॉकडाउन व तेज गर्मी व आवागमन के साधनो के न चलने के कारण बाजार व सड़के खाली-खाली नजर आ रही हैं। वहीं पर इस कोरोना पॉजिटिव की रिर्पोट भी ग्रामीणों तक पहूंच जाने के कारण ग्रामीण चिन्तित हैं। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र भंवरिया ने बताया कि ग्राम अजीतपुरा सें 68 महिलाओं व पुरूषो व किशोरो के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिसमें 48 सैंपल नेगेटिव व  सात पॉजिटिव आने के बाद 13 सैंपल की रिर्पोट शेष है। वहीं पर ग्राम अनूपशहर से 46 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिसमें 44 की रिर्पोट  नेगेटिव प्राप्त हुई है। जबकि दो की रिर्पोट शेष हैं।

No comments

Powered by Blogger.