ग्राम भिरानी की गौण मण्डी का विधायक ने किया उद्घाटन
भादरा
क्षेत्र के ग्राम भिरानी में बुधवार को शुरू हुई गौण मण्डी का उद्घाटन विधायक बलवान पूनियां ने किया। उद्घाटन पर दो किसान अनिल बेनीवाल और सुल्तान मावलिया को माला पहनाकर खरीद शुरू की गई। इस मोके पर क्रषी उपज मण्डी सचिव विष्णुदत शर्मा, क्रय विक्रय समिति मैनेजर राजीव विश्नोई , क्रय विक्रय खरीद प्रभारी राजेंद्र कस्वा , कच्चा आड़तिया व्यापारी अध्यक्ष शिवभगवान ढिलकीवाले , सहकारी समिति भिरानी अध्यक्ष नरेन्द्र बैनिवाल , भिरानी सरपंच रामनिवास जलन्धरा, अजीतपुरा सरपंच सतवीर लाखलान, गढडा सरपंच प्रतिनिधि दिलबाग सिंह गोदारा,सागडा सरपंच प्रतिनिधि राकेश मेघवाल, सुरतपुरा सरपंच प्रतापसिंह बैनिवाल, डाबड़ी सरपंच प्रतिनिधि लीलुराम गरवाण, पूर्व सरपंच महावीर बैनिवाल, पूर्व सरपंच दलीपसिहं पूनिया, पूर्व सरपंच जगदीश लोर , पूर्व सरपंच रामेश्वर काकड़ उपस्थित रहे।

Post a Comment