Header Ads

एक महिला कोरोना पाजिटिव


भादरा
सीमावर्ती ग्राम शेरडा में छ: दिन पूर्व सुरत से पहूंची एक महिला की सैम्पल जांच में कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना मिलते ही पुरा उपखण्ड प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सक्रीय हो गया। महिला अपने पति व सात वर्षीय पुत्री के साथ छ: दिन पहले ग्राम शेरडा पहूंची थी। जिसे होम आईसोलेशन में रखा गया था। इस महिला के  स्वास्थ्य लक्ष्ण के चलते उसके सैम्पल लिए जाकर जांच के लिए भेजे गए। गुरूवार को जांच रिपीट के बाद शुक्रवार को मिली कोरोना पॉजिटिव रिर्पोट से जिला प्रशासन व उपखण्ड प्रशासन हरकत में आ गया है। ग्राम शेरड़ा में कफ्र्यू (जीरो मोबीलिटी) लगाने के साथ महिला के परिवार सदस्यों की जांच की कार्यवाही की तैयारियां शुरू कर दी है। भिरानी थानाप्रभारी राजाराम लेघा व उनकी टीम के साथ -साथ उपखण्ड अधिकारी मुकेश बारेठ, तहसीलदार जीतूसिंह मीणा व अन्य ग्राम शेरड़ा के लिए रवाना हो गए है। महिला अपने घर पर होम आईसोलेट है।

No comments

Powered by Blogger.