मिटटी में दबने से युवक की मोत
भादरा
ग्राम उतरादाबास में पानी के खाले को ठीक करते समय अचानक मिट्टी ढहने से मिट्टी में दबने से युवक सन्नी 18 वर्ष पुत्र रणधीर निवासी कमोटा थेडी पीएस रानिया हॉल हॉल पचारवाली की मंगलवार को मोत हो गई। मृतक के पिता रणधीर सिंह ने भादरा पुलिस थाना में मर्ग दर्ज कराई हैं कि वह ग्राम पचारवाली के ईंट भट्टे पर काम करता हैं व उसका पुत्र सन्नी मंगलवार को ग्राम उतरादाबास की निवासी छाजूराम के खेत में पानी के खाले को टीक करने की मजदूरी करने गया हुआ था कि खाले की मिट्टी ढहने से वह उसमें दब गया सांस रूकने से उसकी मोत हो गई। भादरा पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया हैं।
Post a Comment