Header Ads

फेफाना मंडी में समर्थन मूल्य पर खरीद की मांग को लेकर धरना प्रर्दशन

  • गांव फेफाना में गौण मण्डी में समर्थन मूल्य पर खरीद केन्द्र स्वीकृत किये जाने के बावजूद गेहँ खरीद प्रारम्भ नहीं की गई।
  • किसान पिछले नौ दिनों से गेहँ की कई ढेरिया पिड़ पर रखकर तौल की मांग कर रहे थे।
  • बरसात में किसानों का हजारों किवटंल गेहूँ भीगने पर किसान आक्रोशित हो गये थे।
  • तौल की मांग लेकर पिछले तीन दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे है। मंगेज चौधरी व किसान दलीप सहारण आमरण अनशन पर बैठे।
आज फेफाना किसान आंदोलन में भादरा विधायक बलवान पूनियां, नोहर के पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया व पूर्व प्रधान अमरसिंह पूनियां, काशीराम गोदारा, संतलाल हुड्डा, मानसिंह बिजारणिया सहित समेत कई सरपंचो ओर जनप्रतिनिधियों ने फेफाना मण्डी में पहुँच कर आंदोलन को समर्थन दिया। करोना महामारी को देखते हुए आमरण अनशन कि बजाय धरने की बात पर अनशन कारियों को मनाया और अनशन पर बैठे मंगेज चौधरी  व किसान दलीप सहारण को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। भादरा विधायक बलवान पूनियां व नोहर पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने कहा कि हनुमानगढ़ जिले के सबसे बड़े गांव में मंड़ी की खरीद शुरु नही होना बड़े दुःख की बात है । वार्ता के लिए धरने स्थल पर पहुँचे तहसीलदार धर्मेन्द्र जांदू क्रय-विक्रय समिति के एमडी अमीलाल सहारण, व डीवाईएसपी अंतर सिंह पुनियां आदि की मौजूदगी में वार्ता हुई जिसमें  जिला कलेक्टर द्वारा लिखे जाने के बाद धरना समाप्त की बात पर सहमति बनी व फेफाना मंड़ी मे पड़ी गेहूं को तहसीलदार धर्मेन्द्र जांदू ने शनिवार को सुबह तुरंत तुलवाने के आदेश भी दिया। इस दौरान देवीलाल गोदारा, संतलाल हुड्डा, बलवंत सहारण,धर्मेन्द्र सुथार, राजकुमार जाखड, सुभाष बिजारणिया, जयलाल सुथार, देवीलाल ज्‍याणी, सतवीर घणघस, हेमराज, संदीप, रणजीत बिजारणिया, सज्जन गोदारा व रवि भादू ,सरजीत सहारण, रोहिताश सिरसा, बलविंदर मान, फिरोज खांन, आरीफ खान, मनोज छापोला, विनोद, जेपी, मुकेश गोदारा सहित सहित सैकड़ों किसान मोजुद थे।

No comments

Powered by Blogger.