नोहर अनाज मण्डी में हुए तोल घोटालें के मामला को लेकर किसानों संगठन भी हुए सक्रिय
नोहर अनाज मण्डी में चना व सरसों की खरीद में तौल गड़बड़ी मामले की उच्च स्तीरय जांच करवा दोषियों के खिलाफ कार्रवाही की मांग जोर पकड़ती जा रही है। आरोप है कि क्रय-विक्रय सरकारी समिति पूरे मामले को रफा-दफा करने में जुटी हुई है। विभा ने कोआॅपरेटिव सोसायटी के इस्पेंक्टर इंदरजीतसिंह व सुरेन्द्र कुमार को जांच सौपी है। वहीं क्रय-विक्रय सहकारी समिति के एमडी अमीलाल सहारण ने मामले की रिपोर्ट रजिस्ट्रार को भेजी है। अमीलाल सहारण ने बताया कि मामले को लेकर ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान खातें के मिलान के अलावा काश्तकारों के बयान दर्ज किए जाएंगे व कांटे की भी जांच होगी। उधर एसडीएम ने भी मामले की रिपोर्ट कलेक्टर को भेजी है।



Post a Comment