Header Ads

नोहर से 89 प्रवासियों को किया प्रदेश वापसी के लिए रवाना

कोरोना महामारी के चलते पलायन करते हुए नोहर शहर में रोके गए प्रवासियों को आज उपखण्ड प्रशासन ने गंतव्य के लिए राजस्थान रोडवेज द्वारा रवाना किया।
प्रवासियों को यहां रोककर खाने पीने नहाने धोने व रहने के लिए माकूल व्यवस्था करवाने के बाद आज सरकारी स्तर पर हुई बस व्यवस्था के माध्यम से विधायक अमित चाचाण ,ओ बी सी प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्षश्रवण तंवर ए डीएम नारायणसिंह चरण उपखण्ड अधिकारी श्वेता कोचर तहसीलदार धर्मेंद्र जांदू ई ओ व दलीप पूनिया ने प्रवासियों को बिहानी स्टेडियम से रवाना किया।
प्रेदश वापसी पर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देसानुर उचित माध्यम से प्रदेसियों को गन्तव्य के लिए रवाना किया गया है।
उपखण्ड अधिकारी श्वेता कोचर ने बताया कि यूपी निवासी 89 लोगों को आज जरिये बस रवाना किया है जो बीकानेर व गंगानगर से रेल सेवा द्वारा यूपी के लिए रवाना होंगे।

No comments

Powered by Blogger.