कोयले की आड़ में ले जा रहे डेढ क्विंटल पोस्त सहित ट्रोला जब्त, दो गिरफ्तार
हनुमानगढ़। सदर थाना पुलिस ने कोयले की आड़ में डेढ क्विंटल डोडा पोस्त सहित दो जनों को गिरफ्तार कर एक ट्रोला को जब्त किया है। थाना प्रभारी लखवीर सिंह ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान हनुमानगढ़-सूरतगढ़ मार्ग पर डबली राठान चैक पोस्ट पर एक 18 चक्का ट्रोला(पीबीएम 4एन5547) की सूचना के आधार पर रोककर तलाशी ली। इसमें लदे कोयले के नीचे डेढ क्विंटल पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी ट्रोला चालक निर्मल सिंह ढिल्लों उर्फ बिट्टू(29) पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी गांव नांगला, तलवंडी साबो पंजाब एवं खलासी जगदीपसिंह अठवाल उर्फ दीपू (28)पुत्र हरबंससिंह निवासी फतेहगढ़ नोंवाबाद, थाना तलवंडी साबो जिला भटिंडा को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई करने वाली टीम में डबली चौकी प्रभारी रामकेश मीणा, हैड कांस्टेबल राजाराम, विजय आनंद, कांस्टेबल ओमप्रकाश, रामकुमार, संदीप आदि शामिल रहे। मामले की जांच एसआई सुश्री विशु वर्मा को सौंपी गई है।

Post a Comment