Header Ads

पंजाब जाने वाले 94 यात्रियों को सैनेटाइजर और मास्क देकर बसों में किया रवाना*

 हनुमानगढ़, 6 मई। कोरोना संक्रमण को लेकर जिलों में फंसे प्रवासी लोगों को अपने प्रदेश भिजवाने के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बुधवार को जिला मुख्यालय से कुल 94 श्रमिकों को पंजाब के लिए रवाना किया गया। एसडीएम श्री कपिल यादव ने बताया कि संगरिया, टिब्बी, रावतसर और नोहर से पंजाब जाने वाले कुल 94 यात्रियों को जंक्शन-टाउन बाइपास पर जीएम रिसोर्ट से बसों में रवाना किया गया। यात्रियों की इस दौरान मेडिकल स्क्रिनिंग के अलावा सभी को सैनेटाइजर, मास्क, पानी की बोतल और मेडिकल सर्टिफिकेट देकर रवाना किया गया ताकि आगे किसी प्रकार की दिक्कत ना आए। बसों को पंजाब के लिए रवाना करने के दौरान एसडीएम श्री कपिल यादव के अलावा नायब तहसीलदार श्री दाना राम, नायब तहसीलदार सुश्री आकांशा गोदारा, नायब तहसीलदार श्री हरबंश नैण इत्यादि मौजूद थे।


No comments

Powered by Blogger.