Header Ads

जाट समाज, नोहर द्वारा पीए केयर व सीए केयर हेतू 51-51 हजार रूपये के चैक स्थानीय प्रशासन को सौपें


अब तक लगभग 4.5 लाख से अधिक की सहायता राशि के चिकित्सकीय उपकरण, खाद्यान्न किट आदि भेंट किये जा चुके है।

नोहर । देश में फैली विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 ने इंसानों को अपने घरों में कैद कर रख दिया हैं। देश, राज्य और क्षेत्र को करोना से लड़ने के लिए समाजिक सहयोग की आवश्यकता है। आज  स्थानीय जाट समाज, नोहर द्वारा कोरोना रोको मुहिम के तहत लॉकडाउन के चौथे चरण में चौथी बार आर्थिक सहयोग करते हुए प्रधानमंत्री केयर में 51 हजार व मुख्यमंत्री राहत कोष में  51 हजार रुपए के चैक सुश्री श्वेता कोचर, उपखण्डाधिकारी, नोहर को सौपें। इस दौरान जाट समाज, नोहर के अध्यक्ष  सुल्तान सहारण, सचिव ओम सिंह बिजारणियां, अतरसिंह पूनियां DYPS,  दलीप  पूनिया ई.ओ. नगरपालिका, अमरसिंह सहारण, लक्ष्मीनारायण कस्वां, रूपराम  घिंटाला तथा  युवा पीढ़ी  के प्रतिनिधियों’ की उपस्थिति थे। जाट समाज द्वारा स्थानीय प्रशासनं को भविष्य में भी हर सम्भव मदद करते रहने का विश्वास दिलाया। 
     जाट समाज, नोहर द्वारा पूर्व में भी  सरकारी अस्पताल, नोहर में सफाई हेतू आॅटोमेटिक सफाई मशीन, आई.सी.यू. कक्ष के लिए दो माॅनिटर, दो इंफ्रारेट थर्मामीटर सहित  क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री के सैकड़ों थैलें भेंट किये जा चुके है। जाट समाज द्वारा लगभग चार लाख पचास का सहयोग किया चुका है व समाज द्वारा इस मुहिम  में साथ  देने वाले  समाज के सभी बंधुओ का हृदय की गहराइयों से आभार किया।

No comments

Powered by Blogger.