Header Ads

उपखंड कार्यालय में टिड्डी प्रकोप नियंत्रण के लिए अन्तर्विभागिय समन्वय की बैठक


भादरा
स्थानीय उपखण्ड कार्यालय में गुरूवार को विधायक बलवान पूनियां की अध्यक्षता में टिड्डियों के सम्भावित प्रकोप पर नियंत्रण को लेकर बैठक हुई। विधायक बलवान पूनियां ने स्थानीय प्रशासन , राजस्व, कृषि एवं सहकारिता विभाग को समन्वय से कार्य करने, अग्रिम आवश्यक तैयारी व अनुदान पर टिड्डी नाश्क दवा का प्रबन्ध करने , दवा छिड़काव करने वाले यंत्रो ,ट्रेक्टरों , पानी टेंकरो की व्यवस्था के साथ सहकारिता विभाग को टिड्डी नाश्क रसायन तेयार रखने के निर्देश दिए। उपखण्ड अधिकारी मुकेश बारेठ ने कृषि , राजस्व व पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों को तत्पर रहने व कृषि विभाग से अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। तहसीलदार जीतुसिंह मीणा ने पटवारियों को सक्रीय रहने के निर्देश दिए। क्रय-विक्रय सहकारी समिति के  व्यवस्थापक राजीव बिश्रोई ने बताया कि उनके पास टिड्डी नियंत्रण के लिए 104 लीटर क्लोरोपायरीफास व 60 लीटर लेम्बडा सायंहैलोथ्रिन रसायन उपलब्ध हैं व मांग के  अनुरूप टिड्डीनाशक दवा उपलब्ध करवा दी जाएगी। सहायक कृषि निर्देशक सुरेन्द्र जाखड़ ने बताया कि कार्यालय स्तर पर नियंत्रण कक्ष, ब्लॉक स्तरीय समिति का गठन व मास्टर ट्रेनर्स के साथ टिड्डी सर्वे दलों का गठन किया जा चुका हैं। सहकारी छिड़काव यंत्र उपलब्ध नही है। किसानों के पास उपलब्ध ट्रेक्टर चालित स्र्पेयर , पानी टेंकरो व अन्य वाहनों का प्रयोग किया जाएगा।सहकारी समिति के राजेन्द्र कस्वां , मास्टर ट्रेनर गुलाब पूनियां भी उपस्थित रहे।

No comments

Powered by Blogger.