Header Ads

कोरोना योद्धाओं को समर्पित आयोजित शिविर में 151 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

कोरोना योद्धाओं को समर्पित आयोजित शिविर में 151 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
  भादरा
स्थानीय वर्मा डेंटल एंड जनरल हास्पीटल, एवं रक्त कोष फाउंडेशन हनुमानगढ व वीडीएस ग्रुप के तत्वावधान में गुरुवार को कोरोना योद्धाओं को समर्पित रक्तदान शिविर का शुभारंभ स्थानीय उपखंड अधिकारी मुकेश बारेठ, पुलिस उपाधीक्षक राजीव परिहार, तहसीलदार जीतूसिंह मीणा, थानाप्रभारी पुष्पेंद्र झाझडिय़ा व अस्पताल के निदेशक डॉ बीएस वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पधारे जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉक्टर एम.पी. शर्मा , सीएमएचओ डॉ अरुण चमडिय़ा ने रक्तदाताओं का सम्मान किया। शिविर में 151 यूनिट रक्त का संग्रह हनुमानगढ की जिला चिकित्सालय की टीम ने किया। इस अवसर पर रक्त कोष हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष राजू रामगढिय़ा, बलवंत सैनी, पार्षद हरिप्रकाश शर्मा, धर्मपाल वर्मा, सुशील निर्वाण, मास्टर रणजीत दुहारिया, रामनिवास महिपाल, एडवोकेट अदरीश अली, ओमप्रकाश सुड्डा, श्रवण यादव सहित कार्यकर्ताओं एवं हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ ने समस्त व्यवस्थाओं को संभाला.
इस अवसर पर डॉक्टर वर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर कोरोना योद्धाओं को समर्पित है एवं वर्तमान की विकट परिस्थितियों में हम सब को आगे आकर रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करना चाहिए। शिविर में पुलिस थाना भादरा में सेवाएं दे रहे होमगार्ड एवं एनसीसी के जवानों, कोरोना वैक्सीन परीक्षण के प्रस्ताव देने वाले दानदाताओं का भी सम्मान किया गया। शिविर में रक्तदाताओं को डी.एस. मैमोरियल ट्रस्ट की ओर से मास्क व सनेटराइजर वितरित किए गए। शिविर में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया।

No comments

Powered by Blogger.