Header Ads

गोली से घायल प्रेमिका के प्रकरण में भादरा पुलिस आम्र्स एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

भादरा - प्रेमप्रंसग व लिव इन रिलेसनशिप में रह रही महिला बॉनो पत्नि फेज मोहम्मद निवासी वार्ड न. 16 साहवा हॉल उपचाराधीन चिकित्सालय सिरसा में अपने बायें हाथ में लगी गोली को लेकर पर्चा बयान से बताया है कि उसके प्रेमी किशन कुमार माली निवासी साहवा के पिस्तोल की सफाई करते समय अचानक गोली चलने से उसके हाथ में लगने की सूचना भादरा पुलिस थाना को दी हैं। पर्चा बयान में बताया है कि वह एक वर्ष से किशनकुमार माली पुत्र तिलोक चन्द निवासी वार्ड न. 19 साहवा के साथ लिव इन रिलेसनशिप में भादरा के बिहारीपुरा बास में किराए के मकान में रह रही थी कि 11 मई को किशनकुमार माली शराब के नशे में आया व उसे चाय बनाने की कहकर अपने साथ लाया पिस्तोल साफ करने लगा था कि पिस्तोल से अचानक गोली चली व गोली दिवार से टकराकर उसके बायें हाथ की कलाई में आ लगी। गोली चलने से किशन कुमार घबरा गया व मौके पर अपने दो लाख अठारह हजार रूपए वही छोड़कर सिरसा बाईपास की तरफ भाग गया। पडा़ेसियों की सूचना पर भादरा पुलिस ने मौके पर पहूंचकर उसे राजकीय चिकित्सालय भादरा भर्ती करवाया। भादरा पुलिस के एसआई मोहन लाल ने मौके पर दो लाख अठारह हजार रूपए बरामद किए है। भादरा पुलिस के एसआई मोहनलाल की तरफ से किशन कुमार माली निवासी साहवा के विरूद्ध भादसं 336 व 3/25 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया हैं।  किशनकुमार माली अभी तक पुलिस के हाथ नही लगा हैं।

No comments

Powered by Blogger.