अज्ञात व्यक्ति ने फोन पे हैंग कर निकाले 96 हजार रूपए
भादरा - पुलिस थाना में ग्राम श्योराटाडा निवासी अध्यापक राकेश कुमार पुत्र भगवानदास ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से सोमवार को 96 हजार 50 रूपए निकाल लिए। प्राथमिकी के अनुसार अध्यापक राकेश ने इडलविस टोकियों लाईफ इंशोरेंस कम्पनी में बीमा करवाया था । जिसका बॉण्ड उसके पास नही पहूंचा। जिस पर उसने हैल्पलाईन पर कम्पनी से सम्पर्क किया तब उन्होने बताया कि ब्ल्यूडर्ट कोरियर से आपको बॉण्ड भेज दिया हैं। उसकी साईट पर आप जानकारी ले सकते हैं। उसने ब्लयूडर्ट साईट पर विजिट किया तब ब्ल्यूडर्ट े की ओर से उसके पास कॉल आई व रजिस्टे्रशन केन्सिल बताते हुए एक लिंक शेयर कर पुन: रजिस्टे्रशन करने का कहते हुए लिंक शेयर किया। उस लिंक से उसका फोन पे हंैग करके अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से लगातार 48 हजार 7 सौ 31 रूपए व 47 हजार 3 सौ 19 रूपए कुल 96 हजार 50 रूपए निकाल लिए । प्राथमिकी में संबंधीत फोन नम्बर दिये जाकर अज्ञात आरोपित के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है। भादरा पुलिस ने भादसं 420 में दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Post a Comment