Header Ads

जनसहयोग से जनता रसोई 26 वें दिन भी रही जारी


भादरा
लुहारीवाला धर्मशाला में विधायक कामरेड बलवान पूनियां द्वारा जनसहयोग से संचालित जनता रसोई रविवार को 26 वे दिन जारी रहीं । असहाय व जरूरतमंदों के लिए 710 भोजन के पैकेट तैयार कर वितरित किये गये। जनता रसोई में हर रोज अलग - अलग प्रकार का भोजन तैयार होता है। जनता रसोई में ढीलकी जाटान सरपंच सतपाल व्यास ने 21 हजार रूपए , जीतु सर्राफ ने 2 हजार रूपए, मनीष इन्दोरिया सिद्धमुख ने 1 क्विंटल गेहूं का आटा  जनता रसोई में आर्थिक मदद की । इस मौके पर एडवोकेट सुरजीत बिजारनियां, विक्रम शर्मा, रंजन माणस, देवकीनन्दन शर्मा, लोकेश शर्मा, बिनोद जिन्दल, बिनोद गोयल ढीलकी, सतवीर बाना, राजकुमार बैरड, अभिजीत पूनियां, शुभम पूनियां , राजू नेगी, बालकिशन भार्गव, आदित्य सहित अनेक कार्यकर्ता भोजन वितरण में सम्मलित रहे व दानदाताओं का आभार जताया गया।

No comments

Powered by Blogger.