ग्राम शेरड़ा के सीमित क्षेत्र में कफ्र्यू जारी , 106 लोगो का लिया गया सैम्पल

भादरा
क्षेत्र के ग्राम शेरड़ा में कोरोना पॉजिटिव महिला को चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग की टीम 108 एम्बूलेंस से जिला चिकित्सालय के लिए रवाना किया गया है। कोरोना पॉजिटिव महिला के मिलने के चलते जिला प्रशासन की ओर से क्षेत्र विशेष में लागू कफ्र्यू के चलते ग्रामीणों व पुलिस टीम ने बेरीकेटिंग कर स्थिति उपतहसीलदार करणी सिंह स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। प्रशासन ने कफ्र्यू क्षेत्र के नागरिकों के लिए डोर टू डोर दवाईयां व आवश्यक सामग्री वितरण की व्यवस्था की हैं। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र भंवरिया ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव महिला हनुमानगढ़ भेजी गई है। वहीं पर पीडि़ता के परिवार के आठ सदस्यों का भादरा में एक हनुमानगढ़ में सैम्पल लिया गया हैं। चिकित्सा विभाग ने भिरानी पुलिस थाना के थान प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों , दो नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों , सुरत से दो बसों में आए हुए 92 यात्रियों के जांच सैम्पल लेकर जांच के लिए हनुमानगढ़ भेजे गए है। भादरा क्षेत्र के गांव जोगीवाला में एक युवक के कारोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद गांव में जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई जीरो मोबिलिटी निषेधाज्ञा को रविवार को हटा दिया गया है हालाँकि यहाँ लॉकडाऊन की शर्तें लागू रहेगी। जिला कलैक्टर जाकिर हुसैन ने रविवार को यह आदेश जारी किए है। विदित रहे कि गांव में कोलकाता से आए एक युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांव में एक क्षेत्र विशेष में 25 अप्रैल से जीरो मोबिलिटी निषेधाज्ञा लगाई गई थी व इसके बाद युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद युवक को होम आइसोलेट के लिए घर भेज कर निषेधाज्ञा के क्षेत्र को सीमित कर दिया गया था अब रविवार को जिला प्रशासन ने कोर कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय के दृष्टिगत जोगीवाला में लागू जीरो मोबिलिटी आदेश प्रत्याहारित किए जाने एवं लॉकडाऊन की शर्तें लागू रहने के आदेश दिए है।

Post a Comment