2019 चुनाव के लिए पहले तय न हो विपक्षी मोर्चा का पीएम उम्मीदवार: ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि 2019 लोकसभा चुनाव
के लिए संभावित विपक्षी मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर
किसी का भी नाम नहीं चुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री
उम्मीदवार की घोषणा पहले कर दी जाती है तो यह बीजेपी से लड़ने वाली
क्षेत्रीय पार्टियों की एकजुटता विभाजित कर देगा।



Post a Comment