केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा - प्रधानमंत्री द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज सूक्ष्म, लघु और मध्यम तथा ग्रामीण और कुटीर उद्योग की आकांक्षाएं पूरी करेगा
सूक्ष्म, लघु और मध्य उद्यम- एम.एस.एम.ई. मंत्री नीतिन गडकरी ने प्रधानमंत्री द्वारा घोषित राहत पैकेज का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक पैकेज के जरिए प्रधानमंत्री ने सूक्ष्म, लघु और मध्य उद्यम, ग्राम और कुटीर उद्योग क्षेत्र की आकांक्षाएं और जरूरतें पूरी की हैं। श्री गडकरी ने कहा कि प्रचुर संसाधनों, श्रेष्ठ प्रौद्योगिकी और कच्चे माल की बदौलत भारत सभी क्षेत्रों में शीघ्र आत्मनिर्भर बन सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत को सुपर आर्थिक शक्ति बनाने की परिकल्पना की है।
वहीं दूसरी ओर, सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि यह पैकेज अब तक सबसे बडा पैकेज है। एक ट्वीट में श्री जावडेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भरता का नया मंत्र दिया है।
वहीं दूसरी ओर, सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि यह पैकेज अब तक सबसे बडा पैकेज है। एक ट्वीट में श्री जावडेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भरता का नया मंत्र दिया है।

Post a Comment