राजस्थान: गहलोत के मंत्री बोले मैं काम करने में विश्वास करता हूं, चापलूसी म नही
जयपुर-राजस्थान सरकार के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के द्वारा किये गए ट्वीट और बयानबाजी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में साफ कहा है कि वे चापलूसी करने में नहीं, बल्कि काम करने में विश्वास करते हैं. बकौल सिंह, कुछ लोग संकीर्ण सोच रखते हैं. कुछ लोग ब्रॉड माइंड रखते हैं. मैं संकीर्ण सोच नहीं रखता. कुछ लोग चापलूसी करना पसंद करते हैं. कुछ लोग काम करना पंसद करते हैं. मैं काम करना पसद करता हूं. चापलूसी करना नहीं.
विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि हाल ही में 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' को लेकर सतीश पूनिया और हनुमान बेनीवाल से ट्विटर पर हुए संवाद को राजनीति से जोड़कर ना देखें. सतीश पूनिया और वासुदेव देवनानी दोनों बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और दोनों ही उनके अजीज मित्र हैं. दोनों का बयान बहुत संजीदगी वाला था. इस पूरे प्रकरण में राजनीतिक अर्थ जीरो है. सिंह ने कहा कि ''मैंने मेरे दिल की बात रखी क्योंकि हम जनता को जवाब देने के लिए जिम्मेदार हैं.''

Post a Comment