बिजली के बिल माफ करने की मांग
बिजली के बिल माफ करने की मांग
भादरा
माकपा के राज्य व्यापी आह्वान पर शुक्रवार को विश्वव्यापी कोरोना( कोविड 19 ) महामारी के कारण लॉकडाउन के चलते प्रदेश का किसान, मजदूर, व्यापारी, दुकानदार घोर आर्थिक संकट से परेशान है। इसके चलते शुक्रवार को माकपा तहसील कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम सहायक अभियंता जोधपुर विधुत वितरण निगम कार्यालय पर सांकेतिक धरना व ज्ञापन देकर आम नागरिकों के दो महीने के बिजली बिल माफ करने की मांग की । ज्ञापन देने वाले शिष्टमण्डल में माकपा सचिव रोहताष सोलंकी, कमेटी सदस्य गोरीशंकर लाम्बा, लोकेश शर्मा, धर्मवीर करणपुरा सम्मलित रहे।

Post a Comment