Header Ads

राज्यपाल ने श्रद्वाजंलि दी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र
जयपुर, 13 मई। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने जयपुर में 13 मई, 2008 को हुए बम धमाकों में दिवगंत हुए लोगों को श्रद्वाजंलि दी है।
 
13 मई 2008.... इस तारीख को जयपुर कभी भुला नहीं पाएगा। ठीक 11 साल पहले आज ही के दिन शहर में आतंक का दंश झेला था। चारदीवारी के प्रमुख स्थानों पर एक-एक कर 8 बम फटे, जिनमें 79 लोगों की मौत हो गई। हमेशा शांत माने जाने वाले जयपुर में 13 मई को सीरियल ब्लास्ट ने पूरे देश में हंगामा मचा दिया था। भारत के दसवें सबसे बढ़े शहर और देश के मुख्य पर्यटन स्थालों में शामिल जयपुर के पुराताव्विक स्थलों जैसे कि हवामहल जैसी जगहों पर ये बम प्लांट किए गए थे। इन हमलों में साईकिल, दुपहिया वाहनों और टिफिन बम का इस्तेमाल किया गया था। ब्लास्ट शहर की भीड़ वाली सड़कों पर किए गए थे।

No comments

Powered by Blogger.