मॉल मे लगी आग , भादरा नोहर की दमकल टीम ने पाया काबू

भादरा
स्थानीय संजय चौक के निकट गणपति प्लाजा मॉल के सैकण्ड फ्लोर में रविवार को तीन घण्टे की कटोती के बाद शुरू हुई विद्युत सप्लाई के साथ ही शार्ट सर्किट होने के चलते आग लग गई। मॉल के सैकण्ड फ्लोर जिसमें लगभग दूकाने खाली पड़ी थी मैं शार्ट सर्किट से लगी आग के कारण फाईबर युक्त खिड़की व दरवाजे जलने लगे । सैकण्ड फ्लोर के ऊपर रह रहे चौकीदार अखिलेश बिहारी को छलांग लगाकर नीचे आना पड़ा वहीं पर उसकी पत्नी को नागरिकों ने सीढ़ी की सहायता से नीचे उतारा। फाईबर के कारण आग ने एक बार भंयकर रूप लिया। किन्तु मौके पर भादरा नगरपालिका की दमकल व उसके कर्मचारियों ,फायरमैन रामस्वरूप यादव , बाबूलाल साखुनिया , तपन सिंह, सुरेश भाटी, राजकुमार ऐचरा, ड्राईवर अजीतसिंह , अनिल नागर, एसआई विनोद सोनी पहूंचे । मौके पर भादरा उपखण्ड अधिकारी मुकेश बारेठ, भादरा थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह झाझडिय़ा भी सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पहूंचे। मौके पर नोहर नगरपालिका से भी दमकल ने पहूंचकर भादरा नगरपालिका की दमकल के साथ आग पर काबू पाया। मॉल संचालक सदस्य प्रेम स्वामी ने बताया कि मॉल के सैकण्ड फ्लोर पर लगभग दूकाने खाली है। जिसके कारण सामान का कोई नुकसान नही हुआ। लेकिन मॉल की दिवारों , फनीर्चर , फाईबर के साथ -साथ पड़ोस के एक मकान में भी आग लगने से नुकसान पहूंचा हैं। मॉल में आग लगने को लेकर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई व होने वाले नुकसान का अनुमान लगाते रहे।

Post a Comment