मटोरिया ने 35 हजार का चैक मुख्यमंत्री कोष के लिए एसडीएम को सौंपा
नोहर - नोहर के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री अभिषेक मटोरिया ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 35,000 रूपये का चैक मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करने के लिए नोहर उपखंड अधिकारी श्वेता कोचर को सौंपा। इस दौरान नोहर भाजपा देहात अध्यक्ष कुलदीप साहू, शहर अध्यक्ष बसंत तिवारी, जिला मंत्री छोटूलाल सेवग तथा नोहर नगरपालिका के पार्षद नंदलाल वर्मा उपस्थित थे।
इससे पूर्व में भी मटोरिया की माता श्रीमती मैनादेवी मटोरिया ने प्रधानमंत्री केयर में कोविड-19 से लड़ने के लिए 1 लाख रूपये का सहयोग किया व राहत साम्रगी वितरण की। इनका सहयोग अनुकरणीय एवं प्रेरणादायक है।
इससे पूर्व में भी मटोरिया की माता श्रीमती मैनादेवी मटोरिया ने प्रधानमंत्री केयर में कोविड-19 से लड़ने के लिए 1 लाख रूपये का सहयोग किया व राहत साम्रगी वितरण की। इनका सहयोग अनुकरणीय एवं प्रेरणादायक है।

Post a Comment