जनता रसोई 22 वे दिन जारी रहीं
भादरा - स्थानीय लुहारीवाला धर्मशाला में विधायक बलवान पूनिया के द्वारा जनसहयोग से संचालित जनता रसोई बुधवार को लगातार 22 वे दिन जारी रहीं । असहाय व जरूरतमंद लोगो के लिए 1320 भोजन के पैकेट तैयार कर वितरित किये गये । जनता रसोई में 17 क्विंटल गेहूं व दस हजार रूपए मुन्सरी ग्राम सें व तेराह हजार रूपए मास्टर कुरड़ाराम पूनिया ग्राम मलखेड़ा , इकतीस सौ रूपए रमेश बिजारनियाँ निवासी मालकस , एक कटा गेहूँ लाल खा निवासी भादरा, चालीस किलो आटा निहालसिहं लाम्बा निवासी निनाण ने आर्थिक सहयोग किया। इस मौके पर विधायक बलवान पूनिया ने कहा जब तक लॅाकडाउन चलेगा तब तक जनता रसोई जारी रहेगी क़ोई गरीब परिवार भूखा ना सोये। इस मौके पर एडवोकेट सुरजीत बिजारनियाँ, कामरेड रोहताष सोलंकी, मुन्सरी सरपंच सुरेन्द्र बालाण, गोविन्द टेलटीया, रंजन माणस, देवकीनन्दन शर्मा, पवन बघेला, पार्षद मारूत महिपाल , बन्शी सैनी,बिनोद जिन्दल,पूर्व पचायत समिति सदस्य रिषीपाल कासनिया, डाक्टर गोरीशंकर लाम्बा, संजय स्वामी, मोहनलाल गोदारा, सुनील सोनी,कालुराम राजेरा, विजय कुलड़ीया, मागेराम चावरीया, सतीश कासनिया, कामरेड विजय पचार उपस्थित रहे।

Post a Comment