Header Ads

13 जिलों में अंधड़ और बारिश की चेतावनी

हिमालय तराई क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में उपरी परिसंचरण तंत्र विकसित होने से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। हवा की दिशा में भी बदलाव हो रहा है और पश्चिमी दिशा से आने वाली गर्म हवा का स्थान फिलहाल उत्तरी व उत्तरी पूर्वी हवा ने ले लिया है। जिसके चलते निम्न वायुदाब क्षेत्र प्रदेश के उत्तर पूर्व और पश्चिम के कुछ इलााकों पर बना हुआ है। जिसके असर से अगले 48 घंटे में भी प्रदेश के करीब 1३ जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से अंधड़ चलने व बारिश आने की संभावना है।
आसमान में छाए बादलों के साथ ही रिमझिम बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि ने गर्मी के तेवर फीके कर दिए हैं। मंगलवार को राजधानी जयपुर के तापमान में ३ डिग्री की कमी दर्ज की गई। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान ३७ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान में कमी हुई है।
13 मई: मेघगर्जन के साथ तेज हवा की चेतावनी
पश्चिमी राजस्थान : श्रीगंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर।
पूर्वी राजस्थान: दौसा, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनू,जयपुर, भरतपुर।
14 मई: मेघगर्जन के साथ धूल भरी आंधी की चेतावनी
पश्चिमी राजस्थान: श्रीगंगानगर,चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, जैसलमेर।
पूर्वी राजस्थान: करौली, धौलपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनू,जयपुर।

No comments

Powered by Blogger.